चम्बल नदी में तैरता मिला बच्चे की लाश, दूर से बहकर आ रही थी

मुरैना. जौरा क्षेत्र के परसौटा गांव के नजदीक बहने वाले नहर में एक बच्चे का शव मिला है। बच्चे की उम्र करीब 5 वर्ष की है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, शव रविवार की सुबह नहर में मिला है।
आपको बता दें कि मुरैना जिले के जौरा कस्बे के परसौटा गांव के नजदीक से बहने वाली चम्बल नदी की नहर में एक बच्चे का शव उतराता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो उन्होंने इसकी खबर जौरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि शव कहीं दूर से बहता हुआ आया है। उसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *