पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने BJP ज्वाइन की

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गयी है। रविवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावडे और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें भाजपा ज्वॉइन कराई है। आरकेएस भदौरिया का जन्म आगरा की तहसील के कोरथ गांव में हुआ था।
आपको बता दें चर्चा कि BJP गाजियाबाद से उन्हें टिकट दे सकती है। यहां से अभी केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद है। सूत्रों के अनुसार वीके सिंह का टिकट कट सकता है। इसके अलावा पीलीभीत से वरूण गांधी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा से जतिन प्रसाद को टिकट मिल सकता है।

देर रात 12:40 बजे तक चली CEC की मीटिंग
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात तक भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य CEC मेंबर शामिल हुए। मीटिंग देर रात 12:40 बजे तक चली।बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। लोकसभा की पांचवी लिस्ट आज जारी किए जाने की संभावना है। इसमें 70 से 80 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *