25 हजार कंडों से बनी सराफा में सबसे बड़ी होली, रात 11.13 बजे दहन का शुभ मुहूर्त
ग्वालियर. ग्वालियर में चुनावी आचार संहिता का असर होली के त्योहार पर नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि ग्वालियर शहर में छोटी-बड़ी सभी होली मिलाकर लगभग 950 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें सबसे बड़ी होली शहर के प्रमुख स्पॉट सराफा बाजार में जलाई जा रही है। यहां 25 हजार कंडों से विशाल होलिका का निर्माण किया गया है। जहां रविवार रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, मोटे गणेश मंदिर, महलगांव करौली माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में होलिका दहन होने के साथ ही रंगों का त्योहार शुरू हो जाएगा। शहर में ज्यादातर जगह रविवार को ही होलिका दहन होगा। रविवार रात 11.13 बजे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।
