केजरीवाल की पत्नी बन सकती हैं AAP का चेहरा

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 दिन के लिए ED की रिमांड पर है। आज ED की कस्टडी में उनका तीसरा दिन है। सवाल ये है कि उनके पीछे आम आदमी पार्टी और दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी क्योंकि मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे पार्टी के बड़े नेता भी जेल में हैं। शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल CM के पद पर हैं। पार्टी कह रही है कि वे जेल जाते हैं, तो वहीं से सरकार चलाएंगे। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं है। फाइलों पर साइन करने से लेकर कैबिनेट मीटिंग तक के लिए उन्हें बार-बार कोर्ट से परमिशन लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *