कार सवार 4 बदमाशों से एक 315 बोर कट्टा 8 पानी की विद्युत मोटरों को किया जप्त
ग्वालियर लोकसभा आमचुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों एवं अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 24 मार्च को थाना चीनौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना चीनौर क्षेत्रान्तर्गत जगमोहन प्रजापति के ईट भट्टे के पास, उर्वा वनवार रोड चीनौर के पास कुछ व्यक्ति सेरवोलेट स्लेटी रंग की कार क्रमांक एमपी07-सीसी-8578 से किसी गंभीर वारदात करने के इरादे से उर्दा गांव से बनवार गांव की तरफ जा रहा है।
जगमोहन प्रजापति के ईट भट्टे के पास, उर्वा वनवार रोड चीनौर के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम के द्वारा जगमोहन प्रजापति के ईट भट्टे के पास उर्वा रोड़ चीनौर जाकर वाहन चौकिंग लगाई लगाई तो थोड़ी देर बाद उर्वा ग्राम के बताये रंग की कार क्रमांक एमपी07-सीसी-8578 आती दिखाई दी, जिसे हमराही फोर्स की मदद से रोककर चेक किया गया तो उसमें चार व्यक्ति सवार थे। जिसके चालक को वाहर निकाल कर पूछताछ की तो तो कार चालक व्यक्ति ने अपना व पता जयसिंह पुत्र रतिराम गुर्जर निवासी ग्राम घिरोंगी थाना मालनपुर जिला भिण्ड का होना बताया। पुलिस द्वारा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर में दाहिने तरफ लोवर मे एक देशी 315 बोर का कट्टा खुर्से मिला कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसकी नाल के अंदर एक जिंदा राउण्ड मिला। पुलिस द्वारा कार की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमें एक पानी की मोटर रखी मिली जिसके बारे मंे चारांे व्यक्तियांे से पूछताछ की गई तो कोई सन्तुष्ट जवाब नही दिया। पुलिस द्वारा कार सवार सभी व्यक्तियांे को थाने पर लाकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई तो चारांे व्यक्तियांे ने स्वीकार किया रात्रि में हम चारों व्यक्तियों द्वारा ग्राम उर्वा एवं आसपास के गांवो में से पानी की कुल 8 विद्युत मोटरें चोरी की गई थी और वह हम लोगों द्वारा अपने खेत में छुपा कर रखी है। पुलिस द्वारा चारांे व्यक्तियो की निशादेही पर कुल 7 विद्युत मोटरें ग्राम उर्वा में भूरी जाट के ट्यूब वैल व गेंहू के खेतांे में से जप्त की गई जिनमे 4 मोटरे थाना घाटीगांव क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया एवं 3 मोटरांे को थाना चीनौर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. जयसिंह पुत्र रतिराम गुर्जर निवासी ग्राम घिरोंगी थाना मालनपुर जिला भिण्ड – के खिलाफ भिण्ड जिले के थाना मालनपुर में हत्या का प्रयास व मारपीट के 11 अपराध पंजीबद्ध हैं।
2. बंटी उर्फ चरन जाट पुत्र अलबेल सिंह जाट निवासी ग्राम सिहौली थाना महाराजपुरा- के खिलाफ ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना व भिण्ड जिले के मालनपुर थाना में नकबजनी, मारपीट, आवकारी आदि के 07 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
3. भूरी उर्फ भूपेन्द्र जाट पुत्र बिजेन्द्र जाट निवासी ग्राम उर्वा – के खिलाफ थाना चीनौर में चोरी व मारपीट के 03 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
4. जितेन्द्र उर्फ षिब्बू पुत्र भूपेन्द्र जाट निवासी ग्राम उर्वा थाना चीनौर।
