होली पर 3 दिन के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

ग्वालियर. होली की वजह से ट्रेनें ठसाठस हो गई है जिन लोगों ने पहले रिजर्वेशन करा लिए है वह तो राहत में है। अब जो लोग रिजर्वेशन तलाश रहे है उन्हें नो रूम का जवाब मिल रहा है। लगभग हर ट्रेन में एसी, स्लीपर कोच फुल है। मुसाफिरों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाना तय किया है। गाडी 23 से 25 मार्च तक झांसी से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी।
होली पर सफर करने वालों की स्टेशन पर भीड बढ रही है। ज्यादातर मुसाफिर इस जोड तोड में है कि किसी भी ट्रेन में सीट मिल जाए लेकिन जिन्होंने पहले सीट बुक नहीं कराई उन्हें अब निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि इस समय होली के चलते ज्यादातर ट्रेनें फुल है। रिजर्वेशन खिडकी से मुसाफिरों को जवाब मिल रहा है होली और उसके बाद कम से कम तीन दिन तक तो किसी ट्रेन में जगह नहीं है। ठेके पर टिकट बुकिंग कराने वालों की दुकान पर भी भीड है। एजेंट भी हालात का फायदा उठा रहे है। एसी और स्लीपर कोच में सीट के बदले कालाबाजारी चल रही है। जिसे सफर करना जरूरी है वह दलालों को मुंह मांगा पैसा देकर सीट ले रहा है।
तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन
होली पर मुसाफिरों की सहूलियत के लिए रेलवे ने होली स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाइ झांसी – हजरत निजामुददीन गाडी नंबर 04197 चलाना तय किया है। यह गाडी 23 आज से शुरू हो चुकी है, 24 और 25 मार्च को चलेगी। यह गाडी दोपहर 3.45 बजे झांसी से चलेगी शाम 5.20 बजे ग्वालियर आएगी। यहां दो मिनट रुकेगी और रात 12.30 बजे हजरत निजामुददीन पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *