ED इतनी ताकतवर कैसे बनी, बिना वारंट के किसी भी गिरफ्तारी, रिपोर्ट की कॉपी देना भी आवश्यक नहीं

नई दिल्ली. पहले हमंत सोरेन और अब अरविंद केजरीवाल 50 दिन में 2 राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ही मनी लॉड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हेमंत सोरेन जहां ईडी की कस्टडी में हैं। वहीं, अरबिद केजरीवाल भी 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे।
हालांकि हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से कुछ पहले ही झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि अरविंद केजरीवाल अब भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं। लिहाजा, केजरीवाल पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले मुख्यमंत्री हे। हेमंत सोरेन को रांची के कथित जमीन घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया था और केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।
ईडी की गिरफ्त में कई रसूखदार नेता है। पिछले हफ्ते ही ईडी ने इस कथित शराब घोटाले में के. कविता को भी गिरफ्तार किया था। कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी होने के साथ-साथ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी भी है। इससे पहले ईडी ने पिछले साल दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। अक्टूबर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।
इतनी ताकतवर कैसे बनी ईडी
1947 में फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन एक्टर () लागू हुआ। इसी के तहत 1 मई 1956 को ईडी का गठन किया गया। पहले इसका नाम इन्फोर्समेंट यूनिट था। जिसे बाद में बदलकर इन्फोर्समेंट डायरेक्टरोट कर दिया गया। शुरूआत में ईडी का काम विदेशों में चल रहे एक्सचेंज मार्केट में लेनदेन कर रहे लोगों की जांच करना था और बाद में पीएमएलए, एफईएमं, एफईओए जैसे कानून आये औरे ईडी की ताकत बढ़ती गयी ।साल 2012 तक ईडीद मनी लॉडिंªग की जांच उन्हीं मामलों में कर सकती थी। जिनमें 30 लाख या इससे ज्यादा रकम की हेराफेरी हुई हो। 2013 में कानून संशोधन कर 30 लाख की सीमा को खत्म कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *