कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने तीन सौ से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 133 स्थाई व 100 गिरफ्तारी सहित कुल 233 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 269 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
ग्वालियर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देष्य शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कांबिग गष्त किया गया।
पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गष्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर SP, ASP द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कांबिग गश्त से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 133 स्थाई वारंट, 100 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 131 गुण्डा एवं 138 हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 30 व्यक्तियों, एनडीपीएस के 02, सट्टा/जुआ खिला रहे 09 सटोरियों/जुआरियों तथा अवैध हथियार के 12 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 05 फरारी बदमाशों एवं विभिन्न अपराधों में फरार 04 इनामी बदमाशों को भी पकड़ा गया। कांबिग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट तथा विभिन्न अपराधों में 16 कार्यवाहियां की है।
