विजयवर्गीय के क्षेत्र में चलना था बुलडोजर, BJP विधायक विरोध में
इंदौर. इंदौर में शनिवार सुबह एरोड्रम इलाके में अवैध कॉलोनी (मारवाड़ी अग्रवाल कॉलोनी) ढहाने आई नगर निगम की टीम पॉलिटिक्स में फंस गई। कार्रवाई की सूचना पर लोगों ने हंगामा किया। इस पर पूर्व मंत्री और महू विधायक उषा ठाकुर भी पहुंच गई और बुलडोजर खड़े करवा दिए। उन्होंने कहा- यह न्याय नहीं है। लोगों के पास रजिस्ट्रियां हैं, टैक्स भरते हैं, ऐसे कैसे तोड़ देंगे। कार्रवाई के लिए निगम टीम आई तो विरोध में विधायक उषा ठाकुर ने मोर्चा खोला। जबकि यह कॉलोनी मंत्री विजयवर्गीय के क्षेत्र में स्थित है।

