शराब घोटाले में चुनावी चन्दे की एंट्री, आतिशी का दावा सरकारी गवाह की कम्पनी ने BJP को दिये 59 करोड़ रूपये के बॉंड
नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार केन्द्र सरकार पर हमलावर है। दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी नेता आतिशी ने पत्रकारवार्ता में सवाल उठाते हुए कहा है कि उत्पाद शुल्क नीति के मामले में एक सवाल लगातार उठता रहा है कि पैसे का रास्ता कहां है। शराब कारोबारी ने किसे और कहां भुगतान किया? ईडी मनी ट्रेल को स्थापित नहीं कर पायी है। सिर्फ बयान के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ही सवाल पूछा कि मनी ट्रेल कहां है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी शरथ रेड्डी के ही बयान पर आधारित है। दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी अरबिंदो फार्मा के एमडी शरथ रेड्डी सरकारी गवाह है।
उन्होंने आगे कहा है कि रेड्डी एपीएल हेल्थकेयर जैसी फार्मा कंपनियां भी चलाते हैं। उनको 9 तारीख को पूछताछ के लिये बुलाया गया था। नवम्बर 2022 उन्होंने कहा था कि मैं अरबिद केजरीवाल से नहीं मिला हूं। मेरा आप से कोई संबंध नहीं है। अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों बाद उन्होंने अपने बदल दिये और उन्हें जमानत मिल गयी लेकिन यह महज बयान है। पैसे का कोई सुराग नहीं मिला।
