ट्रेनों में चलने लगी त्योहारी भीड़, आरक्षण हुए फुल

ग्वालियर. ट्रेनों में अब होली के त्योहार की भीडभाड नजर आने लगी है। यही कारण है कि ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी के डिब्बे फुल हो चुके है जबकि स्लीपर और जनरल कोच ठसाठस भरे नजर आ रहे है। ब्रज क्षेत्र नजदीक होने के कारण शहर से लोग बरसाने की होली देखने के लिए मथुरा रवाना होते है। यही कारण है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 2 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो रही है। यात्रियों की बढती भीड को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त टिकट खिडकियां संचालित की जा रही है।
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने पर यात्री अब सामान्य टिकट सुविधा का लाभ उठा रहे है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड चल रही है। मथुरा तक ट्रेन से सिर्फ ढाई घंटे का सफर होने के कारण लोग बडी संख्या में वहां जा रहे है। अभी तक स्टेशन पर सिर्फ तीन जनरल टिकट खिडकियां खोलकर टिकटों की बिक्री की जा रही थी लेकिन यात्रियों की भीड को देखते हुए कए अतिरिक्त खिडकी खोली गई। अब व्यवस्था बनाने के लिए प्लेटफार्म क्रमांक एक व चार की तरफ अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे ताकि यात्रियों को जल्द टिकट मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *