करीला मेला की जिम्मेदारियों का मुस्तैदीपूर्वक और गंभीरता से निर्वहन करें – कमिश्नर

संभागीय कमिश्नर ने लिया करीला मेला की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा

ग्वालियर – अशोकनगर जिले में स्थित सुप्रसिद्ध श्री करीला धाम माता जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहे 3 दिवसीय वार्षिक मेला की व्यवस्थाओं को लेकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सभी नोडल अधिकारी पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ करें। इस आशय के निर्देश संभागीय कमिश्नर डाँ. सुदामा खाड़े ने करीला मेला की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविन्द सक्सेना भी मौजूद थे। पवित्र धाम करीला में रंगपंचमी 29 मार्च से 31 मार्च तक वार्षिक मेला का आयोजन होगा। पेयजल के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए जाएं, जिससे पेयजल की किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने मेले में अस्थाई टॉयलेट बनाने के निर्देश सीईओ जनपद मुंगावली को दिए। साथ ही कहा करीला पहुंचने वाले मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाया जाए। करीला मेला परिसर क्षेत्र के समस्त 7 सेक्टरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। ही इमरजेंसी के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की जाए।
पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे एवं आवागमन को सुचारू बनाने के लिए बैरिकेटिग व्यवस्था कराई जाए। रात्रिकाल में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पर्याप्त लाईटिंग की व्यवस्था कराई जाए। वाहनों में ओवरलोडिंग सवारी न बैठें। ओवरलोडिंग को रोकने के लिए जिले के समस्त थाना स्तर पर एवं दूसरे जिलों की सीमाओं पर चेकिंग कराई जाए । मेला परिसर में अनाउंसमेंट की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो ।उन्होंने निर्देश दिए कि वायरलेस सिस्टम के लिए अतिरिक्त बैटरी का इंतजाम करके रखें। साथ ही कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखे जाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे । मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए एवं पूरे मेले की रिकॉर्डिंग ड्रोन के माध्यम से कराई जाए।
करीला मेला पहुंचने के लिए तीन मार्ग रहेंगे। बंगला चौराहे से बामोरी होते हुए करीला, बेलई मार्ग से करीला, वीआईपी मार्ग मोला डेम से रहेगा। मेले में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। मेले में 300 टैंकर पानी व्यवस्था के लिए रहेंगे। साथ ही पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। मेले में लाइट एवं जनरेटर की समुचित व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ड्रॉप गेट बनाए जाएगें। मेले परिसर में निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही 2 प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो एलईडी मंदिर के बाहर लगाई जाएंगी।
एलईडी के माध्यम से भी श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉक्टर सहित कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी पर्याप्त आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेगी। मेले में 6 एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। मेला परिसर में अनाउंसमेंट करने के लिए लाउडस्पीकर एवं खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा। मंदिर के अंदर नारियल अगरबत्ती झंडा प्रतिबंधित रहेगा। मेले परिसर में साफ-सफाई के लिए जिले के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कि अपनी मैदानी अमले के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। कोचा डैम पर आपदा प्रबंधन की टीम उपयुक्त संसाधन के साथ उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। कैमरों की मदद से पूरे मेला परिसर की मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम के द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *