2 घरों से अज्ञात चोर ले गये सोने -चांदी की ज्वेलरी
भिण्ड. मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नम्बर 3 में किसी अज्ञात चोर के द्वारा 2 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, मालनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर के द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की गयी है। पुलिस ने अज्ञात चारों पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
फरियादी विष्णु तोमर पुत्र नारायण सिंह तोमर निवासी वार्ड 3 ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को कोई अज्ञात चोर उनके मकान में घुस आया और दो मोबाईल चोरी कर ले गया है। वहीं विष्णु के द्वारा यह भी बताया गया कि उनके पड़ौसी संतोष शर्मा के घर पर भी कोई अज्ञात चोर घुस आया था। जिसके द्वारा अलमारी में रखे हुए सोने के एक जोड़ी बाला, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक सोने की चैन तथा 15 सौ रूपये नकदी चोरी कर ले गया है। चोरी हुए सामान की कीमत 42 हजार रूपये आंकी गई है।
इधर, मालनपुर थाना पुलिस को जानकारी देते हुए पुरूषोत्तम पुत्र बालकराम जाटव निवासी हरीराम का पुरा ने पुलिस को बताया था कि 12 मार्च को दोपहर के समय वह अपनी बाइक एमपी 30 एमएस 1690 लेकर हॉटलाईन फैक्ट्री के पास गया हुआ था। जहां से कोई अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
