बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर 60 सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा

ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर की सफाई व्यवस्था सुदृण बनी रहे। इसके लिए प्रत्येक वार्डों में सफाई कर्मियों का मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है। जिसके तहत आज शुक्रवार को विभिन्न वार्डो में 60 सफाई कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे, उनका वेतन काटा गया।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा हरी है तथा जिस वार्ड में सफाई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे उनके खिलाफ वेतन काटने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से की गई मॉनिटरिंग में आज विभिन्न वार्डों में 60 सफाई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गए। इन सभी सफाई कर्मियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *