गंदगी फैलाने वालों से 3 हजार रूपये से अधिक का वसूला जुर्माना

ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ आमजनों को स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान में ग्वालियर विधानसभा में स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ने गंदगी करने एवं नालियों में गोबर बहाने वालों पर वार्ड क्रमांक 11, 13 एवं 14 में जुर्माना कार्रवाई की गई। वार्ड 13 में नाली में गोबर बहाने पर पंचम सिंह पाल पर 1000 रूपये, वार्ड 14 सेवा नगर पर दुकान के बाहर गंदगी मिलने पर 1000 रूपये एवं वार्ड 11 गोसपुरा नंबर 2 में अरविंद के निवास के बाहर गंदगी फैलाने पर 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के अंतर्गत जेडएचओ 4 श्री रवि करोसिया, डब्ल्यूएचओ मुकेश चौधरी, प्रमोद करोसिया, श्री जीवन यादव, भोला गौहर, रिक्की करोसिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *