अरविंद केजरीवाल की 28 मार्च तक मिली रिंमांड
नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिये ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की होली इस बार ईडी की रिमांड में ही मनेगी। ईडी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की गयी थी। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए तीन वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने कस्टडी का विरोध किया था।
मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिमांड की मांग करते हुए ईडी की ओर से कोर्ट रूम में कहा गया है कि मनीट्रेल को छिपाने के लिये भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मिटाया गया। ताकि उन्हें कोई नहीं पकड़ सके। कई फोनों को नष्ट कर दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले के मामले में फायनेशन ट्रेल को लेकर की है। मुख्यमंत्री पर मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

