ग्वालियर में पीएचक्यू से सुरक्षा हासिल करने वाले स्वयंभू वीवीआइपी अब राडार पर

ग्वालियर. स्थानीय स्तर पर जिन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी, उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है। अब ऐसे स्वयंभू वीवीआइपी राडार पर हैं, जिन्होंने साठगांठ और ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा हासिल कर ली थी। अब इनका दोबारा आडिट करवाने के लिए ग्वालियर पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा जा रहा है, इसके बाद आडिट में यह जांचा जाएगा कि वास्तविकता में इन्हें खतरा है या नहीं। अगर खतरा नहीं होगा तो तुरंत इनकी सुरक्षा हटा ली जाएगी। इसी तरह सशुल्क सुरक्षा हासिल करने वालों का आडिट स्थानीय स्तर पर शुरू हो गया है।
पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में पत्राचार ग्वालियर पुलिस की ओर से किया जा रहा है, जिसमें पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा जिन्हें दी गई है, उनपर खतरे का आडिट करवाने के लिए लिखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से जिन्हें सुरक्षा मिली है, उनमें से किसी के भी पास संवैधानिक पद नहीं है, न ही कोई ऐसी आपराधिक घटना हाल ही में इनके साथ हुई है, जिससे इन्हें सुरक्षा की जरूरत हो, इसके चलते पुलिस अधिकारी खुद ही आडिट कराकर इनकी सुरक्षा हटाने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। वहीं जिन्हें सशुल्क सुरक्षा दी गई है, उनका आडिट संबंधित थानों से करवाया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट मांगी गई है।
इन्हें पुलिस मुख्यालय से मिली सुरक्षा
कमल माखीजानी
आलोक डंगस
मदन कुशवाह
अमित तिवारी
मुकेश अग्रवाल
इमरती देवी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *