MP भोजशाला का सर्वे रोकने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, कडी सुरक्षा के बीच एक्सपर्ट की टीम कर रही सर्वे
धार. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के आदेश पर ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे आज शुक्रवार को कडी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। दिल्ली और भोपाल के अफसरों की सर्वे टीम सुबह 6 बजे भोजशाला परिसर में पहुंची। टीम ने भवन का निरीक्षण किया। इधर मुस्लिम पक्ष की सर्वे पर रोक लगाने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। जानकारी के अनुसार मजदूरों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

