ग्वालियर में नशे में धूत नगर निगम कर्मचारी को महिला ने मारे थप्पड
ग्वालियर. नगर निगम कर्मचारी और महिला के बीच सडक पर हुई मारपीअ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीमडिया में दिखाई रे रहा है कि शराब के नशे में चूर नगर निगम कर्मचारी महिला से गाली गलौज कर रहा है तो महिला उसकी गाल पर थप्पड मार रही है। महिला और नगर निगम कर्मचारी के कीच सडक पर हंगामा और मारपीट को देखकर सडक से गुजर रहे राहगीरों की भी इसट्ठा हो गई। वहीं महिला और नगर निगम कर्मचारी के बीच हो रही मारपीट का यह विडियो किसी अन्य राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। खास बात यह है कि मात्र 200 मीटर की दूरी पर थाटीपुर थाना है लेकिन सडक पर महिला और नगर निगम कर्मचारी हंगामा करते रहे मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
