भोजशाला के सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, कड़ी सुरक्षा के बीच एएसआई की टीम ने सर्वे वाले स्थान किया चिन्हित

धार की भोजशाला का सर्वे रमजान के जुमे की नमाज से पहले रोक दिया गया। सर्वे टीम परिसर से बाहर आ गई। - Dainik Bhaskarधार. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इन्दौर बैंच के आदेश पर ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोज शाला का वैज्ञानिक सर्वे () शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। दिल्ली और भोपाल के अधिकारियों की सर्वे टीम सुबह 6 बजे भोज शाला परिसर में पहुंची। सर्वे टीम दोपहर का नमाज से पहले भोजशाला परिसर से बाहर आ गयी। अब दूसरे चरण का सर्वे शनिवार को होगा। इधर, मुस्लिम पक्ष की सर्वे पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर अर्जेन्ट हिंयरिंग वाली मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।
इससे मजदूरों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया है। सभी के मोबाइल फोन बाहर रखवा दिये गये है। मजदूर खुदाई के लिये उपयोगी सामग्री के साथ आये हैं। इस क्षेत्र की निगरानी 60 कैमरों की सहायता से की जा रही है।
भोज उत्सव समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया है कि आज सर्वे के पहले दिन भोजशाला की लम्बाई-चौड़ाई का मेजरमेंट हुआ है। जिन स्थानों पर चिन्ह लगे हुए हैं। वहां की वीडियोग्राफी की गयी है और साथ ही सभी चिन्हों को सुरक्षित किया है। भविष्य में जहां सर्वे होना है। उस जगह को मशीन लगाकर चिन्हित किया गया है। आगे का काम शनिवार को किया जायेगा। मुस्लिम समाज के 2 लोगों को कल सूचना दी गयी थी। लेकिन दोनों ही बीमारी का हवाला देकर नहीं आये।
शहर काजी बोले- सर्वे की सूचना नहीं दी गई
धार के शहर काजी वकार सादिक व जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जुल्फिकार अहमद ने कहा कि वे हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन सर्वे की हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। शहर काजी भोजशाला के सर्वे के दौरान शामिल नहीं हुए हैं।
इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी आज तबीयत ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई वाली याचिका खारिज होने के सवाल पर कहा- हम उस याचिका में पक्षकार नहीं थे। भोजशाला में नमाज के जरूर शामिल होऊंगा। नमाज में करीब 2000 लोगों के शामिल होने का अनुमान हैं।
गुरुवार को पहुंची थी 15 सदस्यीय टीम
इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली और भोपाल से ASI (Archaeological survey of india) के 15 सदस्य धार पहुंचे। टीम में दिल्ली से अधीक्षण पुरातत्वविद और क्षेत्रीय निदेशक शामिल हैं। टीम ने यहां सर्किट हाउस में कलेक्टर और एसपी से सर्वे के संबंध में बात की। एएसआई भोजशाला के पिछले हिस्से को कवर करने के उद्देश्य से पांच फीट ऊंची दीवार का निर्माण भी करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *