MP पुलिसकर्मियों को मेडिकल चेकअप कराने में मिलेगी 20% की छूट

ग्वालियर. सेहत को लेकर प्रदेश स्तर पर पुलिस सतर्क हो रही है। पुलिस मुख्यालय ने इसलिए निजी लैब से हाथ मिलाया है। एमओयू में निजी लैब ने तय किया आइपीएस से लेकर सिपाही तक को मेडिकल चैकअप के शुल्क में राहत देगी। चैकअप के लिए आने वाले पुलिसकर्मियों को आइडी कार्ड दिखाना होगा उसके आधार पर उन्हें शुल्क में राहत के अलावा जांच में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश के पांच महानगरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में लैब आइपीएस से लेकर आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को चैकअप शुल्क में राहत की सहूलियत देगी। पीएचक्यू के अधिकारियों का कहना है प्रयास कारगर रहा तो इसे प्रदेश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा। लैब ने एमओयू में खुलासा किया है इन पांच शहरों में पुलिसकर्मियों को चैकअप शुल्क में 20 प्रतिशत की राहत मिलेगी।
इसलिए प्रयास हुए
पुलिस विभाग में ब्लडप्रेशर और शुगर (मधुमेह) के रोगियों की तादात काफी है। पिछले साल ग्वालियर जिले में ऐसे थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों का मेडिकल चैकअप किया गया था। इसमें करीब 45 प्रतिशत से ज्यादा पुलिसकर्मी बीमार निकले थे। इनमें बीपी और शुगर के पेशेंट की गिनती सबसे ज्यादा थी। पुलिसकर्मियों की हालत देखकर अफसरों ने तय किया था हाई ब्लडप्रेशर और शुगर से पीड़ित पुलिसकर्मियों को गश्त और फील्ड ड्यूटी से दूर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *