पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध 16 मार्च से लागू
नई दिल्ली. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार (16 मार्च) से लागू हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ने केवाईसी समेत विभिन्न नियमों का पालन नहीं करने पर PPBL पर बैन लगाए हैं। वहीं, पेटीएम को पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI जारी रखने के लिए भागीदार बैंकों से पांच हैंडल मिल गए है। अब कंपनी के पास अपने ग्राहकों को यूपीआई सर्विस देने के लिए पांच हैंडल हो गए है। पहले पेटीएम के यूपीआई का ट्रांजेक्शन पीपीबाएल के जरिए होता था। जिसके कई कामकाज पर RBI ने रोक लगा दी है।
