सैक्स रैकेट में पुलिस ने 7 महिलायें और 2 पुरूष दबोचे

मुरैना. पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह सैक्स रैकेट एक होटल में चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर होटल में 7 महिलायें और 2 पुरूषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा हे। पुलिस ने यह कार्यवाही शुक्रवार की शाम को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि देह व्यापार में लिप्त 7 महिलायें और 2 पुरूष रंगरेलिया मनाते हुए किये गिरफ्तार किये गये है। मुरैना नेशनल हाइवे -44 पर बेरियर चौराहे पर बनी कैलादेवी लाज में देह व्यापार में लिप्त इन 7 महिलाओं और 2 पुरूषों को महिला अपराध शाखा की डीएसपी बिन्दु परमार और उनकी टीम ने दबोचा है। इस टीम में नवागत सिविल लाईन थाना प्रभारी रामबाबू यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है।
डीएसपी ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही की
म्हिला अपराध शाखा की डीएसपी बिन्दू परमार को सूचना मिली के बेरियर चौराहे पर बनी कैलादेवी लाज में देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बाद महिला डीएसपी और सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में 2 टीमें बनाकर कैलादेवी लॉज में जाकर कमरों को खोलकर तलाशी ली तो आपत्ति जनक हालत 7 महिलायें और 2 पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले और इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस को कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पकड़़ी गयी महिलायें और पुरूषों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। पकड़ी गयी महिलाओं के द्वारा बताया गया कैलादेवी लाज में पैसे लेकर देह व्यापार का काम करती इसके साथ ही पुलिस ने कैलादेवी लॉज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
ण्

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *