Vande Bharat Train: ग्वालियर, हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वालों के लिए किराया सिर्फ 1205 रुपये

ग्वालियर. नई निजामुद्दीन ये खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार को छोडकर 6 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन के खजुराहो के लिए शुक्रवार शाम तक ग्वालियर से ही 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट बनवाए है। ग्वालिया से खजुराहो के लिए अभी तक दो ट्रेनें चलती थीं लेकिन वंदे भारत के चलने से यात्रियों में उत्साह है। वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई थी। उस दिन ट्रेन का खजुराहो से निजामुद्दीन तक विभिनन स्टेशनों पर भव्य स्वागत किया गया था। इस ट्रेन में स्कूली बच्चों को यात्रा भी कराई थी। वहीं अब 15 मार्च से अब इस ट्रेन का नियमित चलाया जाएगा।
कितना होगा किराया
हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच आगामी 15 मार्च से चलने वाली केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के लिए रेलवे ने आरक्षण शुरू कर दिया है। वहीं, ग्वालियर से खजुराहो तक 354 किलोमीटर की दूरी का सफर एसी चेयर कार में करने पर यात्रियों को 1205 रुपये का किराया देना होगा। इसमें 716 रुपये बेस फेयर और 364 रुपये का कैटरिंग चार्ज शामिल होगा। यात्रियों को आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट शुल्क और जीएसटी भी चुकानी होगी। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2095 रुपये लगेगा। इसमें 1461 रुपये बेस फेयर और 419 रुपये कैटरिंग चार्ज रखा गया है। यात्रियों को अन्य शुल्क भी देने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *