MP में आचार संहिता से पहले बड़ा उलटफेर

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता कल 3 बजे लगने वाली है उससे पहले ही मध्य प्रदेश सरकार बडी प्रशासनिक सर्जरी कर डाली है। आधी रात को 3 बजे प्रदेश के 37 आईएएस ऑफिसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए है। इस तबादले में खास बात यह है कि पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह के बेटे अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर के पद से हटाया गया है। दो माह पहले ही बस हादसे के वक्त अमनवीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर बनाया गया था। इसके अलावा इंदौर और भोपाल नगर निगम कमिश्नरों को भी बदल दिया गया है। चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।
मंत्री ने किया था विरोध, उसी का बेटा बना था गुना कलेक्टर
जनवरी में जब अमनबीर को बैतूल से गुना कलेक्टर बनाया गया था तब तत्कालीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आपत्ति की थी। सिसोदिया ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अच्छे है लेकिन चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह जैसे अधिकारी तो मंत्रियों के भी फोन नहीं उठाते। सिसोदिया ने प्रशासन को निरंकुश करार दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए बैंस को जिम्मेदार घोषित कर दिया था और इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *