MP में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया
भोपाल. चुनाव की घोषणा से पूर्व मध्य प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बडी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढा दिया गया। इसका लाभ 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना पोस्ट कर कर्मचारियों को बधाई दी।
अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाया 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से होगा देय। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।
