ग्वालियर में पुलिस ने पनीर और मावे से भरी गाड़ी पकड़ी
ग्वालियर. जनकगंज इलाके में पनीर और मावा से भरी लोडिंग पकडी है। पुलिस को नकली पनीर व मावा ग्वालियर में आने की सूचना मिली थ्ज्ञी। इसके बाद यहां दो सर्किल से सीएसपी ने फोर्स के साथ दबिश दी। यहां लोडिंग तो मिल गई लेकिन चालक गायब मिला है। लोडिंग पुलिस ने जब्त कर ली है। लोडिंग में बरामद पनीर और मावा के सैंपल पुलिस ने कराए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोल पहाडिया इलाके में मिलावटी पनीर और मावा लोडिंग से आने की सूचना मिली थी। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि नकली मावा आने की सूचना पर दो थानों की फोर्स के साथ यहां दबिश दी। गोल पहाडियों के पास लोडिंग वाहन खडा मिला। इसके अंदर 11 क्विंटल मावा और 1 क्विंटल पनीर मिला।
जनकगंज थाने में लोडिंग को रखवाया गया। इसमें रखे मावा और पनीर के सैंपल के लिए खाद्य विभाग को सूचना दी गई। खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिए। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि लोडिंग किसके नाम है, कहां से यह माल आया था। चालक तक खबर कैसे पहुंचे और वह पुलिस के आने से पहले ही भाग गया।
