JU- रात्रि में बंद रहेगा गेस्ट हाउस के सामने वाला मुख्य द्वार
ग्वालियर।विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कुलसचिव अरूण सिंह चौहान ने गुरूवार को आदेश जारी किया है कि सुरक्षा प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय का गेस्ट हाउस के सामने वाला मुख्य द्वार रात्रि 8 बजे के बाद बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के न खोला जाए।
जीवाजी विवि के पीआरओ डा विमलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि विवि की सुरक्षा को लेकर विवि के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी, कुलसचिव अरुण चौहान एवं प्रॉक्टर प्रो एस के सिंह ने कड़े निर्णय लिए हैं। प्रॉक्टर प्रो सिंह ने विवि के सभी विभागो के छात्रों को अनुशासन बनाये रखने की हिदायत दी है और अपनी अटेंडेंस बनाये रखने की समझाइस दी है। उन्होंने कहा कि कुलपति के स्पष्ट निर्देश हैं कि अनुशासन हीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
