ग्वालियर विमानतल पर भी हुआ पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन 

संगीतधानी ग्वालियर के हवाई अड्डे पर हुआ पीएमश्री पर्यटन सेवा के विमान का आगमन 
ग्वालियर – संगीतधानी ग्वालियर में गुरूवार को पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के विमान का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से इस विशेष विमान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और विमान कंपनी जेट एयर सर्विस (फ्लाय ओला) के प्रबंध संचालक एमराम ओला इस विमान में सवार होकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। इसके बाद सभी अतिथिगण ग्वालियर विमानतल परिसर में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री ने ग्वालियर विमानतल पर आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। वर्ष 2047 तक पूरे विश्व में विकसित राष्ट्र की श्रेणी की प्रथम पंक्ति में भारत को खड़ा करने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भरपूर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन सेवाओं के तहत इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर व ओंकारेश्वर के साथ अन्य शहरों को भी जोड़ा जायेगा। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही है।
ज्ञात हो मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायुसेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जायेगा। आरंभ में 8 सीटर दो एयरक्राफ्ट चलाए जायेंगे। प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल व खजुराहों के साथ-साथ प्रदेश की अन्य हवाई पट्टियों को जोड़कर रूट तैयार किया जायेगा। इसी तरह पीएमश्री धार्मिक पर्यटन योजना के तहत उज्जैन व ओंकारेश्वर की तरह दतिया, मैहर व ओरछा के लिये हवाई सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *