चौराहों एवं तिराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने आने वाली शाखाओं को हटाया
ग्वालियर – नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा अभियान चलाकर चौराहें पर सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के दृष्टि से लगे कैमरों के सामने आने वाले पेडों की शाखाओं को हटाया। इसके साथ ही रंगीन ड्रमों में पौधारोपण कर डिवाइडरों पर रखवाये।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शहर सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा की दृष्टि से आज पार्क विभाग के कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने आने वाली पेड़ो की शाखाओं की छटाई करवाई गई । जिसमें फूलबाग, इंदरगंज, कटोराताल, चौपाटी, कन्या महाविद्यालय, इमली नाका, गोले का मंदिर, गोले के मंदिर से 7 न. चौराहा के आसपास साइन बोर्ड पर आ रही पेड़ो की शाखाओं को भी हटवाया गया। जिससे शहर में आने वाले लोगो को ट्रैफिक के दौरान आसानी हो सके। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा ऐजी ऑफिस पुल से स्वामी विवेकानंद चौराहा तक रखवाये गए रंगीन ड्रमो में हायब्रिड बोगनवेलिया की सुभ्रा वैराटी के पौधे लगवाई गये। उक्त कार्यवाही पार्क पर्यवेक्षक अंकित परिहार द्वारा की गई।
