CM ममता बनर्जी को सिर पर लगी चोट, अस्पताल में हुईं भर्ती

कोलकाता. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की जानकारी तृणमूल कांग्रेस के एक्स अकाउंट से मिली है। मुख्यमंत्री को घायल अवस्था में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया। तृणमूल कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उनके कालीघाअ स्थिति आवास पर हुई।
ममता बनर्जी एक कार्यक्रम से लौटकर अपने आवास पर टहल रही थी। इस दौरान उनके साथ उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। टहलते समय ही वह अचानक गिर गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनके तुरंत एसएसकेएम अस्पताल के वीवीआईपी वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *