कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए कम करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तारीफ की है।
हरिदीप पुरी ने लिखा कि पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये कम करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोडों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था उस समय विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50 से 72 प्रतिशत तक की बढोत्तरी हुई। हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया। उसके बाद भी 1973 के बाद आये 50 साल के सबसे बडे तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढने के बजाय पिछले ढाई में 4.65 प्रतिशत कम हुए।
