RJN अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व किडनी दिवस

ग्वालियर –RJN अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में 14 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर अक्षय निगम डीन जीआर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि तरविंदर सचदेवा एवं धनराज सेवानी प्रेसिडेंट रोटरी क्लब लॉरिअल ग्वालियर, रतन ज्योति ग्रुप हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर प्रियंवदा भसीन, रतन ज्योति ग्रुप हॉस्पिटल के सीईओ मुकेश सभरवाल के द्वारा की गई| इस कार्यक्रम में अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट द्वारा किडनी रोगों के बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी गई है साथ ही डॉयलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण के मरीज़ों का सम्मान भी किया गया|
वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष गुप्ता एवं डॉ जितेंद्र राजपूत ने बताया गुर्दे शरीर के प्रमुख अंगों में से एक हैं और ये विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने, ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने और शरीर में एसिड के स्तर को सामान्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|
किडनी दो तरीके से खराब हो सकती है। एक्यूट यानी अचानक किडनी का फेल हो जाना और क्रोनिक किडनी डिजीस यानी किडनी का धीरे-धीरे खराब होना। एक्यूट किडनी फेलियर है तो किडनी का वापस सामान्य हो जाना संभव है, लेकिन क्रॉनिक किडनी डिसीज (CKD) एक दीर्घकालीन परेशानी है जो एक बार होने के बाद धीरे धीरे प्रोग्रेस करती है और मरीज को लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहना पड़ता है| किडनी की ख़राबी का शुरुआती अवस्था में पता नहीं चल पाता है और शुरुआती अवस्था में कोई लक्षण नहीं होते है। लगभग 50% किडनी ख़राब होने पर हाथ पैरों में सूजन आना, रात में बार बार पेशाब लगना, मिचली आना, साँस फूलना और पेशाब कम लगना और भूख ना लगना जैसे लक्षण दिखते है| किडनी की समस्या से बचाव के लिए समय समय पर बीपी का चेकअप, पेशाब में प्रोटीन की मात्रा ,ब्लड में क्रिएटिनिन की मात्रा के टेस्ट करने चाहिए|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अक्षय निगम डीन जीआर मेडिकल कॉलेज ने बताया अपने आप को फिट और ऐक्टिव रखे, हेल्दी डाइट लें, स्मोकिंग ना करे , ब्लड प्रेशर एवं सुगर चेक करे और उसको कंट्रोल में रखे ,शरीर में पानी की मात्र सामान्य रखे ,लंबे समय तक दर्द निवारक दवाइयों का सेवन ना करे|
RJN का हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर प्रियंवदा भसीन ने बताया उच्च रक्तचाप और मधुमेह गुर्दे की विफलता के 2 सबसे आम कारण हैं किडनी रोगों की गंभीरता को देखते हुए ब्लड प्रेशर और मधुमेह रोगियों को खास ध्यान रखना चाहिए अपनी दिनचर्या और खानपान में किए गए परिवर्तन से इस तरह के गंभीर रोगों से बचा जा सकता है वर्ल्ड किडनी डे के कार्यक्रम में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर गोकर्ण मांझी वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रवेश गुप्ता एवं अन्य मैनेजमेंट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *