BJP ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी लड़ेंगे चुनाव
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मध्य प्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाडा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लडेंगी।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था जिसमें मध्य प्रदेश के 25 सीटों पर घोषणा कर दी थी। दूसरी सूची में कुल 72 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।
