MP में फिर तेज आवाज के साथ हिली धरती, 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज
सिवनी. शहर में एक बार फिर देर रात 8.2 बजे तेज धमाके के साथ धरती कांप गई। भूकंप का झटका शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया गया। सीस्मोमीटर में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके पहले पिछले साल अक्टूबर माह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बुधवार की रात धरती कांपने के साथ ही घर, दुकान और उसमें रखा समान गडगडाहट के साथ हलचल हुई। वहीं लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते चार सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
