ग्वालियर सांसद के एकाउंट में अश्लील तस्वीरें, एकाउंट हैक

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के एक सांसद के एक्स एकाउंट में अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई है। सांसद के एकाउंट में स्पा और बॉडी मसाज की तस्वीरें और वीडियो के साथ अश्लील कंटेंट भी डाला गया है। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा है कि उनका एकाउंट हैक हो गया है और हैकर ने अश्लील कंटेंट शेयर किया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए सांसद का एकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के ऑफिशियल एक्स हैंडल को हैक किया गया है। उनके एकाउंट में स्पा और बॉडी मसाज की तस्वीरें और कंटेंट पोस्ट किया गया है। शेजवलकर बीजेपी के सांसद है। सांसद के एक्स एकाउंट से उनकी तस्वीरें गायब हो गई है। पुलिस का कहना है कि सऊदी अरब में किसी ने सांसद का एक्स एकाउंट हैक किया है। हैकर ने बुधवार को यह हरकत की है। उसने सांद शेजवलकर के एक्स हैंडल से अश्लील तस्वीरें, वीडियो शेयर किए। सांसद के एकाउंट में अरबी की पोस्ट भी डालीं।
सांसद ने पुलिस को मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस उनके एक्स एकाउंट को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। साइबर विशेषज्ञ यह पता करने की भी कोशिश कर रहे है कि सांसद शेजवलकर का एकाउंट कहां से हैक किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब से एकाउंट हैक किए जाने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *