कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भाजपा में शामिल हो सकते है, नरोत्तम से बंद कमरे चर्चा हुई
ग्वालियर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व गृहमंत्री और भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा से मिले। दोनों नेताओं के बीच नरोत्तम के आवास पर बंद कमरे में आधा घंटे तक चर्चा हुई।
नरोत्तम मिश्रा से मिलने के बाद गोविंद सिंह ने चर्चा कतरे हुए कहा कि हमारी मुलाकातें होती रहती है, हम पडोसी है। छात्र जीवन से एक-दूसरे के साथ है। वे हमारे यहां आते है और हम उनके यहां आते-जाते रहते है। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई लोग इसलिए चले गए क्योंकि वे लोग जो मान-सम्मान चाहते थे उतना मान-सम्मान पार्टी नहीं दे पाई। उनकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा है, इसलिए जा रहे है। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर गोविंद सिंह ने कहा कि हम भाजपा जॉइन करने वाले नहीं है। हम तो दोस्ती के नाते आए है। अगर कोई ऐसी बात होती तो हम पहले ओपर करते। आप लोगों को ओपन कर देंगे। मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में रहूंगा।

