VISM काॅलेज में वर्ल्ड ग्लूकोमा डे पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ग्वालियर, VISM ग्रुप के अंतर्गत संचालित VISM हाॅस्पिटल में वर्ल्ड ग्लूकोमा डे के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नियमित आंखों की जांच के लिए लोगो को प्रोत्साहित करके ग्लूकोमा द्वारा होने वाले अंधेपन को समाप्त करना है। निःशुल्क जांच शिविर में नर्सिंग, पैरामेडीकल, फार्मेसी व अन्य महाविद्यालयों के स्टाॅफ व छात्र-छात्राओं ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में उपस्थित चिकित्सक ने मरीजो को बताया कि इस समस्या के दौरान आंखो में तरल पदार्थ का दबाव बढ़ जाता है, शुरूआती अवस्था में न तो इस बीमारी के कोई लक्षण प्रकट होते हैं और न ही कोई संकेत। पल-पल की देरी मरीज को उसकी दृष्टि से दूर करती जाती है। इसे आम भाषा में काला मोतिया भी कहते है।

काला मोतिया की पहचान यदि प्रांरभिक चरणों में कर ली जाए तो दृष्टि को कमजोर पड़ने से रोका जा सकता है। ऐसे में नियमित जांच कराएं और आंखो में होने वाले किसी भी नए बदलाव या लक्षण पर ध्यान दें।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित मरीजो व छात्र-छात्राओं को बताया कि काला मोतिया समय रहते रोका जा सकता है और सही ईलाज से इसको पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। जिससे बचने के लिए हमें समय-समय पर अपनी आंखो की जांच कराना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि VISM  हाॅस्पिटल अपनी सेवा भाव की सोच के साथ आगे बढ रहा है। जिसके अंतर्गत समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना प्रत्येक गुरूवार मोतियाबिंद का निःशुल्क आपरेशन जैसे कार्य किये जा रहें है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, VISM हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. ए.के. ग्रुप्ता संहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *