मुरैना में वंदेभारत एक्सप्रेस से टकराया सांड, ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त

मुरैना. भोपाल से दिल्ली जा रही वंदेभारत ट्रेन से मुरैना में सांड टकरा गया। तेज रफ्तार ट्रेन से हुआ हादसा इतना भीषण था कि सांढ के दो टुकडे होगए। वहीं ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के कारण ट्रेन करीब 13 मिनट तक मुरैन के पास खडी रही। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदेभारत ट्रेन का मुरैना रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है इसलिए यह ट्रेन पूरी रफ्तार में मुरैना से गुजर जाती है।
सवा 10 बजे जैसे ही शिकारपुर रेलवे फाटक के पास आई इसी दौरान पटरियों पर एक सांड आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन ने सांड को टक्कर मारी और इसके बाद करीब 1 किलोमीटर दूर तक सांड ट्रेन के आगे घिसटता गया। हादसे में सांड के दो टुकडे हो गए वहीं ट्रेन के इंजन की फायबर बॉडी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मुरैना रेलवे स्टेशन प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि इंजन के आगे फंसे सांड के शव को निकालने के लिए ट्रेन को मुरैना स्टेशन के पास 10.16 बजे से 10.29 बजे तक रोकना पडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *