कांग्रेस ने 10 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, छिंदवाड़ा से फिर नकुल नाथ को टिकट दिया
भोपाल. मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छिंदवाडा से नकुल नाथ्ज्ञ को टिकट दिया। कांग्रेस ने इस बार तीन विधायकों को भी लोकसभा का टिकट दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीटवार प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर निर्णय लिया गया।

कहां से किसे मिला टिकट
भिंड – फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़ – पंकज अहिरवार
सतना – सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी – कमलेश्वर पटेल
मंडला – ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा – नकुल नाथ
देवास – राजेंद्र मालवीय
बैतूल – रामू टेकाम
धार – राधेश्याम मूवेल
खरगोन – पोरलाल खरते
