संपत्तिकर जमा न करने पर महाकाल कोल्ड स्टोरेज किया सील
ग्वालियर – नगरनिगम द्वारा संपत्ति कर जमा करने के लिए निरंतर अभियान चलाकर बड़े बकायदारो पर संपत्ति कर जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति कर जमा न करने पर उनकी संपत्ति सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त रजनीश गुप्ता, जोनल ऑफिसर प्रकाश अहिरवार, एपीटीओ सतेन्द्र भदोरिया टीसी मुकेन्द्र यादव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से संपत्ति कर जमा करने की अपील करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आज मंगलवार को वार्ड 63 में महाकाल कोल्ड स्टोरेज पर 18 लाख रूपये संपत्तिकर बकाया था जिसको जमा न करने पर कोल्ड स्टोरेज को सील करने की कार्यवाही की गई ।
