सरकार देगी बेटी को 50 हजार रुपये की सहायता
नई दिल्ली. बिहार सरकार लडकियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। यह स्कीम गरीब बच्चियों के लिए है। इस योजना में सरकार किस्तों में 50 हजार रुपये की सहायता देती है। अब तक इस योजना का 2 लाख से अधिक लडकियों को लाभ मिल चुका है।
इस स्कीम में सरकार बेटियों को आर्थिक सहायता देती है। इसमें जन्म के समय अभिभावक को 2 हजार रुपये की पहली किस्त मिलती है। जब बेटी एक वर्ष की हो जाती है तो आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के बाद 1 हजार रुपए का लाभ देती है। वहीं कक्षा 9 में पढाई के दौरान प्रोत्साहन राशि देती है। इसके बाद 12वीं की पढाई होने के बाद 10 हजार की राशि देती है। वहीं स्नानक हो जाने के बाद 25 हजार रुपये की सहायता देती है।
