सीसीटीवी कैमरे का नेटवर्क मजबूत हो जिससे बदमाश बच नहीं पायेंगे-धर्मवीरसिंह यादव
ग्वालियर. अपराधियों पर शिकंजा कसने के शहर के चारों सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत किया जायेगा। पुलिस जनता के सुलभ और संवेदनशील होगी और अपराधियों के साथ कठोरता से दिखाई देगी। हमारा मकसद है कि चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ शांतिपूण्र तरीके से संपन्न हो। जहां तक एसएसपी राजेश चंदेल जी मेरे बड़े भाई हम एक दूसरे को वर्षो से जानते हैं। मैं बड़े भाई को भोपाल और ग्वालियर में रिप्लेश किया है। यह बाद नवागत एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कहीं।
एक सवाल के जवाब में बोले हमारे ऊपर किसी तरह का राजनैतिक दबाव नहीं है। यह तो मीडिया का बनाया हुआ दबाव है। ग्वालियर चारों ओर दूसरे राज्यों से जुड़ा हुआ है, बाहर के अपराधी वारदात करने के बाद यहां से भाग जाते है। कैमरों का नेटवर्क होगा तो बदमाश बच नहीं पायेंगे।
