DSP बेटे की सरकारी वाहन को पहले किया नमन, तब जाकर अन्दर बेठी मां

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल अपनी मॉरल पुलिसिंग के लिये जाने जाते है। सोशल मीडिया डीएसपी के मानवीय संवेदनाओं से भरे वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में पुलिस अधिकारी ने एक दिल छू लेने वाली पोस्त अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर की है। इसमें वह अपनी मां को सरकारी गाड़ी में बैठाकर घुमाते दिखाई दिये है। जिले के बेहट में तैनात एसडीओपी संतोष पटेल की मां गोल्हूबाई अपने पन्ना जिले स्थित गांव से ग्वालियर में बेटे के पास आयी है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी बेटा अपनी मां को ग्वालियर मेले घुमाने के लिये ले गया और वह भी अपनी सरकारी गाड़ी में, खास बात यह है कि थोड़ी दूर की यात्रा से पहले बुजुर्ग मां ने सरकारी वाहन को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसको डीएसपी बेटे ने लिखा है कि ‘‘मां सरकारी गाड़ी के पैर छूकर बैठी, पूछा तो बोली कि जब हम घर छोड़कर गाड़ी में बैठते हैं तो वाहन जीवन व भगवान होता है। क्योंकि उसी के भरोसे जिन्दगी सकुशल मंजिल तक पहुंचती है। अब मैं भी मां की नकल कर वाहन को प्रणाम कर बैठा करता हूं, इज्जत दौगे -इज्जत तभी मिलेगी’’

पता हो कि सोशल मीडिया पर फेमस DSP संतोष पटेल कभी किसी दिन वह किसी बुजुर्ग या बच्चे की मदद करते नजर आते हैं, तो कभी-कभी  अपनी मां से आत्मीय संवाद करते करते नजर आते हैं।  तकरीबन एक साल पहले ही डीएसपी संतोष पटेल अपनी मां गोल्हूबाई से मिलने के लिए पहुंचे थे। खेत में घास काट रही मां अपने बेटे को पुलिस अफसर की वर्दी में देख बेहद खुश हुई थीं।

मां से डीएसपी बेटे ने पूछा था, अब घास क्यों काट रही हो? तो जवाब मिला कि अगर घास नहीं काटूंगी तो भैंसें क्या खाएंगी? बेटे ने आगे कहा, पैसे से खरीद लेना. फिर मां से जवाब मिला कि 4 लोग आते हैं, चाय के लिए दूध तो चाहिए होगा न। खाली बैठने से अच्छा हैं कि काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *