PM मोदी के कार्यक्रम से 100 किमी दूर तेजस फाइटर प्लेन क्रैश
जैसलमेर. भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। आज दोपकर करीब 2 बजे जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। घटना के समय हॉस्टलन खाली था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बडे अधिकारी मौजूद है।

ट्रेनी पायलट की हो गई थी मौत
ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी। सुबह 8:55 पर तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान ये क्रैश हो गया था। इसमें एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई थी।
इसी तरह एक हादसा मई 2023 में राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुआ था। यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिर गया था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे रहे थे। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी और बहलोलनगर में क्रैश हो गया था। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा था. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी।
