MP सहित 4 राज्यों में NIA का छापा, आतंकवादी-गैंगस्टर मामले में जारी कार्रवाई
भोपाल. मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी-गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में छापामार कार्रवाई की है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। NIA आतंकवादी-गैंगस्टर संपर्क से जुड़े मामले में 4 राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर तलाशी कर रही है।
