भाजपा का गठबंधन टूटा, CM ने इस्तीफा दिया

हरियाणा. लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रहीहै। जेजेपी ने दो-दो सीट मांगी है उन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है। इसके बाद माना जा रहा है कि जेजेपी मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। हालांकि इससे सरकार पर कोई खतरा नहीं है। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सी है और बहुमत का आंकडा 46 है। अभी भाजपा के पास 41 विधायक है और 5 निर्दलीयों को समर्थन हासिल है।

गवर्नर को इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल खट्टर अपने काफिले के साथ रवाना हुए। उनके साथ गृह मंत्री अनिल विज मौजूद थे। - Dainik Bhaskar
हरियाणा में आगे क्या हो सकता है
अर्जुन मुंडा और तरूण चुग को भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाकर दिल्ली से चंडीगढ भेजा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीती रात विधायकों की बैठक बुलाई। निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया और उनसे समर्थन की चिट्ठी ली गई।
भाजपा ने तैयारी कर ली है कि यदि जेजेपी समर्थन वापस लेती है तो सरकार पर कोई आंच न आए।
चर्चा है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। इससे पहले पूरी कैबिनेट इस्तीफ दे सकती है। मनोहर लाल लोकसभा चुनाव लड सकते है। उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैन्ी या सांसद संजय भाटिया मुख्यमंत्री बनाए जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *