छिंदवाड़ा सहित 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने तय किए प्रत्याशी

भोपाल. मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीटवार प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर निर्णय लिया गया। मंगलवार को प्रत्याशी घोषित किए जा सकते है। वहीं गुना से लडने के कयासों के बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह से भेंट की।
बैठक में ये रहे शामिल
देर शाम हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम ने भाग लिया।
70 प्रतिशत सीटों पर नाम तय
बैठक के बाद जीतू पटवारी ने फोन पर बताया कि हमने 70 प्रतिशत सीटों पर नाम तय कर लिए है। सर्वे के आधार पर जो सर्वेश्रेष्ठ होगा उसे चुनाव लडाया जाएगा। मुझे या वरिष्ठ नेता के चुनाव लडाने का निर्णरू पार्टी लेगी। उसका निर्णय सभी को मान्य होगा।
छिदवाडा से नकुल को फिर लडाने पर सहमति
सूत्रों के अनुसार छिंदवाडा से इस बार फिर नकुल नाथ को चुनाव लडाने पर सहमति बनी है, साथ्ज्ञ ही प्रदेश में जिन सीटों पर एक ही नाम था उसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें कुछ विधायक और पूर्व विधायकों के नाम भी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, गुना सीट पर नाम अभी तय नहीं हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *