कमलनाथ और गहलोत बेटों को सौंपेंगे विरासत, नहीं उतरेंगे चुनावी मैदान में
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बजने वाली है, इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं में वह जोश नहीं दिख रहा जो कभी उसकी पहचान हुआ करता था। टिकट मिलने के बावजूद कांग्रेस नेता कदम पीछे हटाते दिख रहे है। उन्हें डर है कि मोदी लहर में कहीं एक बार फिर 2014 और 2019 की तरह उन्हें शर्मिंदगी न झेलनी पड जाए। सूत्रों के अनुसार राजस्थान और एमपी के कद्दावर नेताओं को इलेक्शन लडने का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट ने किया इनकार
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर विचार करने के लिए आज कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की दिल्ली में दूसरी बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने चुनाव लडने में असमर्थता प्रकट कर दी। इससे पार्टी रणनीतिकारों की योजना को झटका लगा है और वे अब दोबारा से योजना बनाने में जुट गए है।
बेटोें को विरासम सौंपना चाहते है दोनों नेता
सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और अशोक गहलोत अब चुनाव नहीं लडना चाहते। वे अपनी विरासत अपने बेटों को सौंपना चाहते है। जबकि सचिन पायलट के चुनाव लडने पर भी सस्पेंस जताया जा रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी सीटों की संख्या बढाने के लिए इन्हें इलेक्शन लडवाना चाहते है।
