10 ग्राम सोना पहली बार 65,500 के पार

नई दिल्ली. सोना आज यानी सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम सोना 680 रुपए बढकर 65635 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार के पार निकला था। वहीं आज चांदी में भी तेजी है। ये 274 रुप्ए महंगी होकर 72539 रुपए प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 72265 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।


सोने में तेजी के 4 कारण
2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
शादी के सीजन से सोमन की डिमांड बढी
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *